खानपुर थाना-क्षेत्र स्थित भभौरा गाँव में स्थानीय मनबढ़ों ने लाठी-डंडों के अलावा धारदार चाकू से हमला कर 4 ग्रामीणों को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। सभी घायलों को आनन-फानन में खानपुर सीएचसी ले जाया गया, जहाँ एक की हालत अत्यधिक चिंताजनक देख प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष से आकाश यादव पुत्र प्रमोद यादव ने थाने में तहरीर दी।