हुज़ूर: शहर में गेम जोन, मॉल, स्कूल और कॉलेज के भवनों की होगी जांच, देखी जाएगी फायर NOC: भोपाल कलेक्टर
Huzur, Bhopal | May 27, 2024 राजकोट TRP गेम जोन हादसे से सबक लेकर अब भोपाल के गेम जोन, मॉल, स्कूल-कॉलेज, बड़ी प्राइवेट और सरकारी बिल्डिंग की जांच होगी। जांच में फायर एनओसी देखी जाएगी। वहीं, ध्वनि प्रदूषण पर भी रोक लगेगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आज यह आदेश जारी किए हैं|