सिकंदरा: बुधौली में सड़क किनारे खेल रहे 5 वर्षीय मासूम को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत; चालक को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
सिकंदरा थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार, बुधौली गांव निवासी अंशुल का पांच वर्षीय पुत्र अंकुश शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बज