दरभंगा: शहीद परिवारों के सम्मान में लहेरियासराय में सांस्कृतिक संध्या, झंडा दिवस कोष के लिए जुटे लोग
लहेरियासराय के प्रेक्षागृह में “एक शाम शहीदों के नाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष के लिए धन संग्रह करना था। कार्यक्रम में गणमान्य लोगों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटकों ने लोगों को भावुक कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा होना हम सबकी जिम्मेदारी