शाजापुर: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सब्जी व्यापारियों ने शाजापुर में शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, नगर में निकाली वाहन रैली
शाजापुर आज सोमवार से थोक सब्जी व्यापारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। सब्जी व्यापारियों द्वारा स्थानीय महूपुरा स्थित सब्जी मंडी से विरोध स्वरूप वाहन रैली निकाली गई इस दौरान हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाए गए। वाहन रैली में बड़ी संख्या में सब्जी व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने बताया कि मंडी में संपूर्ण व्यवस्था की जाए।