मथुरा: सदर बर्मन हॉस्पिटल में महिला की मौत, पैर के ऑपरेशन के दौरान पेट पर मिले कट के निशान, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
थाना यमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर की शिव नगर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की बर्मन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर गंभीर और लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल मे हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।