राघोगढ़: जामनेर में 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Raghogarh, Guna | Jun 26, 2024 गुना के राघोगढ़ विकासखंड के जामनेर थाना क्षेत्र के जामनेर कस्बे में पीड़ित पिता नंदराम के 26 वर्षीय बेटे दिनेश ने बीती रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव परीक्षण करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। युवक के आत्महत्या करने के कारणो का खुलासा नहीं हुआ।