पचरुखी: हरदिया पासवान चौक से चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
सराय थाना पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के पासवान चौक से चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बंदियों में सिवान जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जफरा निवासी आजाद मंसूरी और मीरापुर गांव के बबलू अली शामिल हैं। दोनों बंदियों को गुरुवार को पुलिस ने सिवान कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया।