चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र में अपर गन्ना आयुक्त एवं नोडल अधिकारी ने गन्ने की बुआई का किया निरीक्षण
बुधवार की सांय करीब 4:00 बजे नूरपुर क्षेत्र में अपर गन्ना आयुक्त एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर बीबी सिंह ने गन्ने की बुवाई का निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होंने नूरपुर क्षेत्र के कई गांवो का दौरा किया और सहफसली बुआई के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर उन्होंने कई किसानों की सराहना भी की।