जगदीशपुर: गणेशीबाग स्थित घर में चोरी की घटना पर एसएसपी बोले: हर पहलू की जांच जारी, जल्द होगी अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी
मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में घर में हुई चोरी की घटना को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया है और वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे।