मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के डीएम ने रोइंग क्लब से मीना बाजार तक निर्माणधीन पथ का किया निरीक्षण
पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा रोइंग क्लब से मीना बाजार तक निर्माणधीन पथ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त एवं नगर आयुक्त नगर निगम मोतिहारी के साथ मोती झील के किनारे रोइंग क्लब से मिस्काँट भाया मीना बाजार गाँधी चौक तक निर्माणाधीन पथ का निरीक्षण डीएम ने किया। निरीक्षण के समय पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता भी उपस्थित थे।