मोतिहारी: 4 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के 3175456 बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के 31 लाख 75 हजार 456 बच्चों को एल्बेण्डाजोल दवा 04 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत खिलाई जाएगी। इस सम्बन्ध में जिले प्रभारी सिविल सर्जन सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया की जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र एवं सरकारी/ गैर सरकारी स्कूल के 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को खिलाई जायेगी|