मोतिहारी: शहर के वार्ड 43 बड़ा बरियारपुर में नवनिर्मित वृद्धजन आश्रय स्थल का डीएम व अन्य अधिकारी ने किया निरीक्षण
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा नगर आयुक्त,नगर निगम, मोतिहारी सौरभ सुमन यादव,उप विकास आयुक्त समीर सौरभ के साथ नगर निगम, मोतिहारी स्थित वार्ड संख्या 43,बड़ा बरियारपुर में नवनिर्मित वृद्धजन आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में आश्रय स्थल को यथाशीघ्र प्रारंभ करने का निदेश नगर आयुक्त को दिया गया।