जमुई: हरनाहा से सोमवार की सुबह 9 बजे 10 वर्षीय किशोरी लापता, टाउन थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
Jamui, Jamui | Nov 4, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के हरनाहा मोहल्ले से सोमवार को सुबह 9 बजे से 10 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। जिसको लेकर कल्याणपुर निवासी राजेंद्र मल्लिक ने टाउन थाने में आवेदन देते हुए बताया कि वह नगर परिषद क्षेत्र के हरनाहा मोहल्ले में एक किराए के मकान में अपनी पत्नी व बच्चे के साथ रहता है। वही सोमवार की सुबह 10 वर्षीय बेटी राजनंदनी कुमार खेलने के लिए निकली थी।