सिराथू: नवरात्रि पर सुरक्षा के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ने भरवारी रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध लोगों से की पूछताछ
पुलिस अधीक्षक बृजेश श्रीवास्तव के निर्देशन में शुक्रवार रात सिराथू क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा भरवारी रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और संदिग्ध दिखाई दिए लोगों से अवधेश विश्वकर्मा ने पूछताछ कर जानकारियां ली है।नवरात्रि के दौरान रेलवे स्टेशनों पर ज्यादा भीड़ भाड़ के चलते यह अभियान चलाया गया है।कोखराज थाना अध्यक्ष भी मौजूद रहे हैं।