सिराथू: पंचम ढाबा के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार से भिड़ा ई-रिक्शा, दो लोग घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पंचम ढाबा के पास शुक्रवार दोपहर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा कार में भिड़ गया है।इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं।पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है। घटना में ई रिक्शा चालक मानसिंह और कार सवार देवेश शर्मा का बेटा आयुष को चोट आई है।घटना में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई।