गोपालगंज: जादोपुर थाना पुलिस ने विष्णपुर मलाही टोला में छापेमारी कर 180 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
जादोपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विष्णपुर मलाही टोला में छापामारी कर 180 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।जादोपुर थाना अध्यक्ष ने रविवार को शाम 5 बजे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विष्णपुर मलाही टोला में छापामारी कर 180 लीटर देशी शराब के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर दिया गया।