गाज़ीपुर: जंगीपुर पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गोलू यादव को किया गिरफ्तार
गाजीपुर के जंगीपुर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। जंगीपुर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष सिंह यादव उर्फ गोलू यादव के रूप में हुई है, जो कोतवाली क्षेत्र के चकमरियम उर्फ समनापुर का रहने वाला है।