सदर बाज़ार: सदर बाजार की जनता मार्केट में लगी दुकानों में लगी आग, कोई हताहत नहीं,10 दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
सदर बाजार स्थित जनता मार्केट में सोमवार शाम करीब 4:27 पर छत पर बने तीन छोटे-छोटे दुकानों में आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां पहुंच गई करीब 2 घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में पता किया जा रहा है।