बांसवाड़ा: बारी गांव में संदिग्ध हालत में व्यक्ति की मौत, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया
दानपुर थाना क्षेत्र स्थित बारी गांव में बुधवार शाम को व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद परिजन उसे निजी वाहन से उपचार के लिए, सागवाड़ा जा रहे थे इस दौरान रास्ते में तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद हुई मौत,परिजनों ने बताया कि मोहन पुत्र हकरीया निवासी बारी दानपुर के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर दानपुर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।