जमुई: जमुई में एसपी विश्वजीत दयाल सड़क पर उतरे, दर्जन वाहन चालकों से वसूला जुर्माना, नियमों का पालन कराया
जमुई में सोमवार 12 बजे से शाम 5 बजे तक यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत दयाल स्वयं सड़क पर उतरे। उन्होंने शहर के विभिन्न व्यस्त चौकों पर यातायात जांच अभियान में हिस्सा लिया और नियम तोड़ने वाले दर्जनभर वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला।