नानपारा: रुपईडीहा के पार्वती पब्लिक स्कूल में परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से संपन्न
रूपईडीहा स्थित पार्वती पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम के साथ रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रहे।