गुठनी: प्रखंड के विभिन्न गांवों में जीविका दीदियों ने मेहंदी लगाकर मतदाताओं को किया जागरूक, बीडीओ ने की मतदान करने की अपील
Guthani, Siwan | May 4, 2024 गुठनी प्रखंड के गुठनी, मैरिटार, देवरिया, ग्यासपुर समेत दर्जनों गांव में बीडीओ सजंय कुमार की अध्यक्षता में जीविका दीदियों द्वारा मेहंदी लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। वहीं बीडीओ ने मतदाताओं को 25 मई को मतदान केंद्र पर पहुँचकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील किया।