गुठनी: कोढवलिया गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से झोपड़ीनुमा घर में लगी आग एक मवेशी की हुई मौत एक घायल
Guthani, Siwan | May 2, 2024 गुठनी थाना क्षेत्र के कोढवलिया गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। जिसमें दो झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गई है। इस अगलगी में कोढ़वलिया गांव निवासी सुग्रीम गोंड़ की एक बाइक, गेंहू, धान, सरसो, भूसा एवं दो मवेशी जलकर घायल हो गई। जिसमें एक मवेशी की मौत हो गई है।