गुठनी: गुठनी माले कार्यालय में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने मनाया मजदूर दिवस
Guthani, Siwan | May 1, 2024 गुठनी प्रखंड मुख्यालय माले कार्यालय में बुधवार को भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेश राम की अध्यक्षता में भाकपा माले कार्यकर्ताओ ने मजदूर दिवस मनाया। पार्टी के जिला सचिव हंसनाथ राम ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा की आज का दिन सभी मजदूर साथियों के लिए खास दिन है,क्योंकि 1886 के पहले मजदूरों से 18 घंटा कार्य लिया जाता था।