हनुमानगढ़: ग्राम पंचायत करणीसर सहजीपुरा व 2 KNJ में भारी बारिश से गिरी मकान की छत, 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत करणीसर सजीपुरा में भारी बारिश से दो मकानों की छत गिर गई। छत गिरने से चार जने गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर घायलों को हनुमानगढ़ टाउन के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया सूचना मिलने पर मौके पर पीसीसी सचिव मनीष मक्कासर पहुंचे और घायलों की जानकारी ली और पीएमओ को निर्देशित किया इन्हें अच्छा इलाज दिया जाए।