हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर शहर के नागरिकों ने जिला कलक्ट्रेट के बाहर बरसाती पानी के बीच बेरिकेड्स रखकर दिया सांकेतिक धरना
जिला कलक्ट्रेट के समक्ष भरे बरसाती पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से नाराज शहर के नागरिकों ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट के समक्ष पानी के बीच बेरिकेड्स रखकर उस पर बैठकर सांकेतिक धरना दिया। जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा के नेतृत्व में धरने पर बैठे नागरिकों ने DM-SP मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध जताया।