हनुमानगढ़: जिले के उदासर में भारी बरसात से कच्चे मकान की छत गिरी, दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत
हनुमानगढ़ जिले के उदासर गांव में भारी बरसात से एक कच्चे मकान की छत गिर गई। मकान की छत के नीचे पिता और पुत्री दब गए। हादसे में 4 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद आई बरसात के कारण कच्चे मकान की छत गिरी थी जिसकी वजह से 4 साल की मासूम बच्ची दबने की वजह से मौत का शिकार हो गई।