Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education
No video available

डिंडौरी: डिंडोरी: स्कूली बच्चो को कहानियां सुनाकर किया गया बाल श्रम पर जागरूक। #chillabour #awarness #nssvolunteers #education

Dindori, Dindori | Mar 17, 2023

MORE NEWS

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: अमरपुर के लिए रवाना हुआ प्रशासनिक अमला, सिधौली से होगा जनसंवाद और विकास कार्यों की समीक्षा

मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को डिंडौरी जिले के विकासखंड अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन का वरिष्ठ अधिकारियों का दल कलेक्टर कार्यालय परिसर से बस द्वारा रवाना हुआ। अभियान का शुभारंभ अमरपुर विकासखंड के सिधौली (मोहगांव) स्थित नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन से किया जाएगा। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी समीक्षा, जनसंवाद और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर रहेगा।

कलेक्टर के नेतृत्व में रवाना हुए अधिकारियों के दल में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, वनमंडलाधिकारी अशोक सोलंकी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, हितग्राहीमूलक कार्यक्रम, जनसंवाद और शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करना, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

#मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान #JanVishwasAbhiyan2026 #Dindori #Amarpur #Sidhauli #MadhyaPradesh #CMMohanYadav #GoodGovernance #PublicService #JanSamvad #Development #GovernmentSchemes #BreakingNews #NationalNews #डिंडौरी #अमरपुर #जनसंवाद #विकास #मध्यप्रदेश #सरकारी_योजनाएं #ब्रेकिंग_न्यूज़

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: अमरपुर के लिए रवाना हुआ प्रशासनिक अमला, सिधौली से होगा जनसंवाद और विकास कार्यों की समीक्षा मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को डिंडौरी जिले के विकासखंड अमरपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन का वरिष्ठ अधिकारियों का दल कलेक्टर कार्यालय परिसर से बस द्वारा रवाना हुआ। अभियान का शुभारंभ अमरपुर विकासखंड के सिधौली (मोहगांव) स्थित नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल भवन से किया जाएगा। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी समीक्षा, जनसंवाद और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर रहेगा। कलेक्टर के नेतृत्व में रवाना हुए अधिकारियों के दल में पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, वनमंडलाधिकारी अशोक सोलंकी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम रामबाबू देवांगन सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे। अभियान के दौरान विभागवार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण, हितग्राहीमूलक कार्यक्रम, जनसंवाद और शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाएगा, जिससे प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके। जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत करना, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना तथा प्रत्येक पात्र नागरिक तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। #मुख्यमंत्री_जन_विश्वास_अभियान #JanVishwasAbhiyan2026 #Dindori #Amarpur #Sidhauli #MadhyaPradesh #CMMohanYadav #GoodGovernance #PublicService #JanSamvad #Development #GovernmentSchemes #BreakingNews #NationalNews #डिंडौरी #अमरपुर #जनसंवाद #विकास #मध्यप्रदेश #सरकारी_योजनाएं #ब्रेकिंग_न्यूज़

Dindori, Dindori | Aug 7, 2026

राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान विष्णु बघेल को मिली अंतिम विदाई, शहीद का दर्जा और परिवार को आर्थिक सहायता की उठी मांग

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम भीकेवाड़ा (शेरपार) निवासी सीआरपीएफ के जवान विष्णु बघेल का गुरुवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। असम में सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के कैंप में हुई गोलीबारी की घटना में उनका निधन हो गया था। अंतिम यात्रा में सीआरपीएफ के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान "विष्णु बघेल अमर रहें" के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त की सुबह असम स्थित सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के कैंप में गेट गार्ड ड्यूटी के दौरान एएसआई बलानी प्रेमावरम ने अचानक इंसास राइफल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में जवान विष्णु बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी घटना में एसआई राम नवल सिंह यादव की भी मौत हो गई, जबकि एक अन्य एएसआई घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी एएसआई ने स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

44 वर्षीय विष्णु बघेल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और लंबे समय से सीआरपीएफ में सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जवान विष्णु बघेल को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। साथ ही उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग उठाई गई। लोगों का कहना है कि देश की सेवा करते हुए जान गंवाने वाले जवान के परिवार को सम्मानजनक सहयोग मिलना चाहिए।

#VishnuBaghel #CRPF #Balaghat #Assam #IndianForces #SaluteToBraveheart #JaiHind #MadhyaPradesh #BreakingNews #NationalNews #ShaheedKoSamman #RespectOurSoldiers #भारत_का_वीर #सीआरपीएफ #विष्णु_बघेल #बालाघाट #शहीद_को_श्रद्धांजलि #जय_हिंद #राष्ट्रीय_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज़
#halchal24news #breakingnews #madhyapradesh #mpnews #viralnews #viralvideo #highlights #hindinews

राजकीय सम्मान के साथ सीआरपीएफ जवान विष्णु बघेल को मिली अंतिम विदाई, शहीद का दर्जा और परिवार को आर्थिक सहायता की उठी मांग मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम भीकेवाड़ा (शेरपार) निवासी सीआरपीएफ के जवान विष्णु बघेल का गुरुवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। असम में सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के कैंप में हुई गोलीबारी की घटना में उनका निधन हो गया था। अंतिम यात्रा में सीआरपीएफ के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी के साथ जवान को अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान "विष्णु बघेल अमर रहें" के जयघोष से पूरा गांव गूंज उठा। जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त की सुबह असम स्थित सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन के कैंप में गेट गार्ड ड्यूटी के दौरान एएसआई बलानी प्रेमावरम ने अचानक इंसास राइफल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में जवान विष्णु बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी घटना में एसआई राम नवल सिंह यादव की भी मौत हो गई, जबकि एक अन्य एएसआई घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी एएसआई ने स्वयं को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 44 वर्षीय विष्णु बघेल अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और लंबे समय से सीआरपीएफ में सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जवान विष्णु बघेल को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की। साथ ही उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की भी मांग उठाई गई। लोगों का कहना है कि देश की सेवा करते हुए जान गंवाने वाले जवान के परिवार को सम्मानजनक सहयोग मिलना चाहिए। #VishnuBaghel #CRPF #Balaghat #Assam #IndianForces #SaluteToBraveheart #JaiHind #MadhyaPradesh #BreakingNews #NationalNews #ShaheedKoSamman #RespectOurSoldiers #भारत_का_वीर #सीआरपीएफ #विष्णु_बघेल #बालाघाट #शहीद_को_श्रद्धांजलि #जय_हिंद #राष्ट्रीय_समाचार #ब्रेकिंग_न्यूज़ #halchal24news #breakingnews #madhyapradesh #mpnews #viralnews #viralvideo #highlights #hindinews

Dindori, Dindori | Aug 6, 2026

*नवीन महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, शिक्षा को मिलेगी नई दिशा* 

 *विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर अध्ययन का मिलेगा अवसर* 

 

       अमरपुर में नवीन महाविद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में  विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय परिवार, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि शिक्षा समाज एवं राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना आवश्यक है। नवीन महाविद्यालय भवन से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा, जिससे क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नवीन महाविद्यालय भवन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया।
#NewCollegeBuilding #CollegeInauguration #EducationForAll #QualityEducation #HigherEducation #StudentEmpowerment #EducationalInfrastructure #ModernEducation #LearningEnvironment #FutureReady #RuralEducation #Dindori #Amarpur #MadhyaPradesh #Development #EducationMatters #BrightFuture #PublicService #OmPrakashDhurve #AcademicExcellence #jansampark #collectordindori

*नवीन महाविद्यालय भवन का लोकार्पण, शिक्षा को मिलेगी नई दिशा* *विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर अध्ययन का मिलेगा अवसर* अमरपुर में नवीन महाविद्यालय भवन का भव्य लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय परिवार, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि शिक्षा समाज एवं राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बेहतर शैक्षणिक अधोसंरचना आवश्यक है। नवीन महाविद्यालय भवन से विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतर अध्ययन वातावरण मिलेगा, जिससे क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने नवीन महाविद्यालय भवन को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा सभी सहयोगियों के प्रति आभार प्रकट किया। #NewCollegeBuilding #CollegeInauguration #EducationForAll #QualityEducation #HigherEducation #StudentEmpowerment #EducationalInfrastructure #ModernEducation #LearningEnvironment #FutureReady #RuralEducation #Dindori #Amarpur #MadhyaPradesh #Development #EducationMatters #BrightFuture #PublicService #OmPrakashDhurve #AcademicExcellence #jansampark #collectordindori

Dindori, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

बैगा बच्चों की जुबान पर अंग्रेजी, शिक्षा से बदल रही आदिवासी अंचल की तस्वीर

डिंडौरी के बजाग स्थित आश्रम में बैगा आदिवासी बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण, आत्मविश्वास और नए सपनों को मिल रही उड़ान

मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है। बजाग विकासखंड मुख्यालय स्थित एक आश्रम में बैगा आदिवासी समाज के बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कभी शिक्षा की मुख्यधारा से दूर रहने वाले इन बच्चों के हाथों में आज किताबें हैं और उनकी जुबान पर अंग्रेजी के शब्द हैं। यह पहल न केवल उनकी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत कर रही है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नई नींव भी रख रही है।

आश्रम में अध्ययनरत बच्चे उत्साह के साथ अंग्रेजी सीख रहे हैं। शिक्षकों द्वारा उन्हें केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता और बेहतर जीवनशैली का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे बदलते समय के अनुरूप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

डिंडौरी आदिवासी बहुल जिला है, जहां बड़ी संख्या में बैगा जनजाति निवास करती है। लंबे समय तक सामाजिक और शैक्षणिक चुनौतियों का सामना करने वाले इस समुदाय के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान इन बच्चों के लिए अब केवल एक विषय नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर रोजगार के अवसरों तक पहुंचने का माध्यम बनता दिखाई दे रहा है।

आश्रम में पढ़ रहे बच्चों का आत्मविश्वास यह साबित करता है कि यदि दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समुचित संसाधन और सही मार्गदर्शन मिले, तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

बजाग के इस आश्रम से सामने आई तस्वीरें यह संदेश देती हैं कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो आदिवासी अंचल के बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे सकती है। बैगा बच्चों की जुबान पर अंग्रेजी के शब्द और आंखों में भविष्य के बड़े सपने डिंडौरी में बदलती शिक्षा व्यवस्था की सकारात्मक तस्वीर पेश कर रहे हैं।

#Dindori #Bajag #Baiga #TribalEducation #EnglishLearning #EducationForAll #Adivasi #Students #NewIndia #MadhyaPradesh #InspiringStory #HindiNews #DindoriNews #Halchal24News #EducationTransformsLives
#halchal24news #breakingnews #madhyapradesh #dindori #mpnews #dindorinews #viralnews #viralvideo #highlights Part 7

बैगा बच्चों की जुबान पर अंग्रेजी, शिक्षा से बदल रही आदिवासी अंचल की तस्वीर डिंडौरी के बजाग स्थित आश्रम में बैगा आदिवासी बच्चों को आधुनिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण, आत्मविश्वास और नए सपनों को मिल रही उड़ान मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिल रही है। बजाग विकासखंड मुख्यालय स्थित एक आश्रम में बैगा आदिवासी समाज के बच्चों को पारंपरिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी भाषा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कभी शिक्षा की मुख्यधारा से दूर रहने वाले इन बच्चों के हाथों में आज किताबें हैं और उनकी जुबान पर अंग्रेजी के शब्द हैं। यह पहल न केवल उनकी शैक्षणिक क्षमता को मजबूत कर रही है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की नई नींव भी रख रही है। आश्रम में अध्ययनरत बच्चे उत्साह के साथ अंग्रेजी सीख रहे हैं। शिक्षकों द्वारा उन्हें केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन, स्वच्छता और बेहतर जीवनशैली का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे बदलते समय के अनुरूप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। डिंडौरी आदिवासी बहुल जिला है, जहां बड़ी संख्या में बैगा जनजाति निवास करती है। लंबे समय तक सामाजिक और शैक्षणिक चुनौतियों का सामना करने वाले इस समुदाय के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान इन बच्चों के लिए अब केवल एक विषय नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर रोजगार के अवसरों तक पहुंचने का माध्यम बनता दिखाई दे रहा है। आश्रम में पढ़ रहे बच्चों का आत्मविश्वास यह साबित करता है कि यदि दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समुचित संसाधन और सही मार्गदर्शन मिले, तो वे किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। बजाग के इस आश्रम से सामने आई तस्वीरें यह संदेश देती हैं कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो आदिवासी अंचल के बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे सकती है। बैगा बच्चों की जुबान पर अंग्रेजी के शब्द और आंखों में भविष्य के बड़े सपने डिंडौरी में बदलती शिक्षा व्यवस्था की सकारात्मक तस्वीर पेश कर रहे हैं। #Dindori #Bajag #Baiga #TribalEducation #EnglishLearning #EducationForAll #Adivasi #Students #NewIndia #MadhyaPradesh #InspiringStory #HindiNews #DindoriNews #Halchal24News #EducationTransformsLives #halchal24news #breakingnews #madhyapradesh #dindori #mpnews #dindorinews #viralnews #viralvideo #highlights Part 7

Dindori, Dindori | Aug 6, 2026

जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश

ओपीडी, पैथोलॉजी, एनआरसी और एसएनसीयू का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक; अगली समीक्षा तक सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी

बालाघाट के नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने बुधवार को जिला अस्पताल बालाघाट का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी, पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), एसएनसीयू (SNCU) सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) और प्रसूता प्रतीक्षा कक्ष में तत्काल एयर कंडीशनर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पर्याप्त बेंच, पंखे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर कुमार सत्यम ने अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को लेकर भी कलेक्टर ने सभी मरीजों की आभा (ABHA) आईडी अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पिछले दो माह में अस्पताल में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का विस्तृत रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा, ताकि मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी समीक्षा की जा सके।

निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यह उनका पहला निरीक्षण है। यदि अगले निरीक्षण तक अस्पताल की व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दिया, तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल में कलेक्टर की इस सख्ती को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन के निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव दिखाई देता है।

#Balaghat #DistrictHospital #CollectorInspection #HealthCare #PublicHealth #HospitalInspection #KumarSatyam #MadhyaPradesh #ABHA #BreakingNews #HindiNews #BalaghatNews #HealthSystem #GoodGovernance #Halchal24News

जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश ओपीडी, पैथोलॉजी, एनआरसी और एसएनसीयू का किया निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक; अगली समीक्षा तक सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी बालाघाट के नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने बुधवार को जिला अस्पताल बालाघाट का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी, पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), एसएनसीयू (SNCU) सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों व उनके परिजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) और प्रसूता प्रतीक्षा कक्ष में तत्काल एयर कंडीशनर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पर्याप्त बेंच, पंखे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर कुमार सत्यम ने अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, डॉक्टरों एवं कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण को लेकर भी कलेक्टर ने सभी मरीजों की आभा (ABHA) आईडी अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पिछले दो माह में अस्पताल में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का विस्तृत रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा, ताकि मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी समीक्षा की जा सके। निरीक्षण के अंत में कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यह उनका पहला निरीक्षण है। यदि अगले निरीक्षण तक अस्पताल की व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं दिखाई दिया, तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में कलेक्टर की इस सख्ती को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि प्रशासन के निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना प्रभाव दिखाई देता है। #Balaghat #DistrictHospital #CollectorInspection #HealthCare #PublicHealth #HospitalInspection #KumarSatyam #MadhyaPradesh #ABHA #BreakingNews #HindiNews #BalaghatNews #HealthSystem #GoodGovernance #Halchal24News

Dindori, Dindori | Aug 6, 2026