बिंदकी: दरियापुर मोड़ के समीप बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित डंपर पेड़ से टकराया, बाइक सवार 2 युवक घायल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बिंदकी-जोनिहा मार्ग में दरियापुर मोड़ के समीप रविवार की देर शाम 5:30 बजे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दिया और एक पेड़ में टकरा गया। दुर्घटना में बाइक सवार प्रांशु तथा अर्जुन घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में डंपर का अगला हिस्सा तथा बाइक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। हड़कंप मचा रहा।