तिलक नगर में एक कार ने बीती रात एक बाइक में टक्कर मारी और काफी दूर तक बाइक को घसीटता हुआ ले गया। क्राइम टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घायलों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। कार चालक को हिरासत में ले लिया है।