बहराइच: कोतवाली नगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर गायब हुई नाबालिग को सकुशल बरामद किया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने सोमवार शाम को बताया कि कोतवाली नगर पुलिस को वादी द्वारा यह सूचना दी गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कुछ लोगों द्वारा शादी का झांसा देकर भगा ले जाया गया है। जिसके बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।