नारायणपुर: नवटोलिया में मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार
भवानीपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। 17 अप्रैल 2026 को मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस ने कर्ण कुमार उर्फ कार्तिक (पिता–दिलीप यादव), निवासी नवटोलिया, थाना भवानीपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया।