सैदपुर: औड़िहार तिराहे पर हुई सप्ताह में दूसरी मौत, हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा
सैदपुर थानाक्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर हाईवे स्थित औड़िहार तिराहे पर बुधवार की रात सड़क पार कर रहे गजाधरपुर निवासी 35 वर्षीय रितेश सिंह पुत्र प्रभुनारायण सिंह को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना में युवक की घटनास्थल पर ही अत्यंत हृदयविदारक मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक अवसर देख वहाँ से फरार हो गया। बाद में परिजन शव लेकर घर चले गए।