सज्जनगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र-2: सज्जनगढ़ समेत बांसवाड़ा जिला पुलिस का बड़ा एक्शन, 353 ठिकानों पर दबिश, 130 अपराधी गिरफ्तार
बांसवाड़ा जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र-2’ चलाया। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में 55 विशेष टीमों के 257 पुलिसकर्मियों ने जिलेभर के 353 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। अभियान के दौरान कुल 130 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।