सगड़ी: हरैया में भाजपा के तत्वावधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Sagri, Azamgarh | Jun 23, 2026 आजमगढ़ जनपद के हरैया ब्लॉक क्षेत्र में भाजपा के तत्वावधान में भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । वही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया ।