बहराइच: महाराजगाँव निवासी अधेड की पैसों के विवाद मे हथोड़ो से सर पर वार कर की गयी थी हत्या एसपी वृन्दा शुक्ला ने दी जानकारी
30 जनवरी को रईस मिल के पीछे मिले महराजगाँव निवासी तसव्वर अली कि हत्या का खुलासा शुक्रवार को पुलिस ने कर दिया है। एसपी ने बताया की मृतक से आरोपी निजामुद्दीन ने ब्याज पर 30 हज़ार रुपये लिए थे जिसे मृतक मांग रहा था। इसी कारण आरोपी ने अपने साले की मदद से तसव्वर पर हथोड़े से वार कर उसकी हत्या की थी। आला कत्ल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।