बहराइच: एहलावा के पास सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की हुई मौत। पुलिस शव का करवा रही पोस्टमार्टम
बलरामपुर जिले के एहलावा में शुक्रवार सड़क दुर्घटना में घायल साईकिल सवार वृद्ध को जिला अस्पताल से बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया था। वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।