बहराइच: जिला जज की अदालत ने व्यपहरण मामले में 30 दिसंबर से जेल में बंद आरोपी के जमानत आवेदन पत्र को सुनवाई के बाद किया मंजूर
जिला जज की अदालत ने व्यपहरण मामले में 30 दिसंबर 2023 से जेल में निरुद्ध अभियुक्त के जमानत आवेदन पत्र को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मंजूर कर लिया है। अभियुक्त पर थाना दरगाह क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को भगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी और इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से आरोपी जिला कारागार में निरुद्ध था।