विदिशा नगर: लेट काम करना पड़ा महंगा, 7 राजस्व अधिकारियों पर ₹43 हजार का जुर्माना
विदिशा जिले में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत काम में लापरवाही बरतने वाले राजस्व अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है… एडीएम अनिल डामोर ने 7 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों पर 43 हजार 550 रुपए का आर्थिक दंड लगाया है… यह राशि उनके वेतन से काटी जाएगी। जिला मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान सीमांकन और नामांतरण के कई आवेदन तय समय सीमा के बाद भी लंबित पाए गए।