जखनिया: वृंदावन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, ट्रेन से गिरने की आशंका, शरीर पर था केवल तौलिया
बहरियाबाद थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गांव के निकट मंगलवार को रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में जबरदस्त सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर वहाँ पहुँची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान कराने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।