बांका: कटोरिया में अभियान चलाकर उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | May 17, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने कटोरिया में अभियान चलाकर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का शुक्रवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराकर जेल भेज दिया। उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कटोरिया निवासी बुधन मांझी, छपरिया निवासी कैलाश कुमार व पवन कुमार को गिरफ्तार किया गया। सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।