ललितपुर: थाना जखौरा में पीड़ित की जेब काटकर रुपए चोरी करने के मामले में सीओ सदर ने दी जानकारी
वादी मुकदमा द्वारा थाना जखौरा पर प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी जेब काटकर उसके रुपये चोरी कर लिये गये हैं, प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जखौरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के सफल अनावरण करने हेतु 03 टीमों का गठन किया गया था जिनके द्वारा अभियुक्त राजेन्द्र सिंह निवासी जनपद महोबा को गिरप्तार किया गया