गभाना: ताजपुर में अज्ञात लोगों ने घर में लगाई आग, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
चंडौस थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में अज्ञात लोगों द्वारा एक घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित कलियान ने सोमवार को थाना में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसके घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा जरूरी घरेलू सामान, साइकिल और पशुओं का भूसा जलकर राख हो गया।