बहराइच: कलेक्ट्रेट में एडीएम की अध्यक्षता में गेहूं खरीद कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न, एडीएम ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गेहूं खरीद कार्य की समीक्षा बैठक संपन्न हुई इस बैठक के दौरान एडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गेहूं की खरीद के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न होने पाए। साथ ही इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र पर किसी भी दशा में बिचौलियों के माध्यम से खरीदना होने पाए।