बक्सर: जिले में एचआईवी एड्स जैसे संक्रमण को रोकने के लिए होगी मैराथन दौड़, प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकेंगे
Buxar, Buxar | Aug 5, 2025 एचआईवी और एड्स जैसे संक्रमण को रोकने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में तीन चरणों में राष्ट्रीय स्तर पर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी बक्सर जिला प्रशासन के आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से मंगलवार की सुबह 10 बजे राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय की प्राचार्य आकृति ने दी है।