हुज़ूर: 1400 किलोमीटर की बाइक यात्रा के लिए भोपाल से रवाना हुई देश भर की 25 महिला राइडर्स
Huzur, Bhopal | Mar 4, 2025 देशभर की 25 महिला राइडर्स 1400 किमी का बाइक से सफर करने के लिए मंगलवार को भोपाल से रवाना हुई। वे बाइक राइड करते हुए मध्यप्रदेश की हेरिटेज ट्रेल का प्रचार करेंगी। मध्यप्रदेश टूररिज्म बोर्ड के 'क्वीन ऑन द व्हील्स' के दूसरे संस्करण की शुरुआत मंगलवार सुबह 9 बजे बोट क्लब स्थित होटल विंस एंड वेव्स से की गई।