चीनोर: स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी मैदान में
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कर रहे सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण। एसडीएम राजीव समाधिया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चीनौर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।