पंचकूला: गांव खटौली में भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में लंगर हॉल का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला विधानसभा के गांव खटोली में भगवान परशुराम मंदिर के प्रांगण में लंगर हाल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनके साथ पंचकूला से भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा बरवाला से भाजपा के मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, पूर्व चेयरमैन अशोक शर्मा सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।