झांसी: झांसी में इलेक्ट्रिक बस बीच सड़क पर बंद, कर्मचारियों ने सवारी उतारकर लगाया धक्का, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Apr 11, 2025 झांसी में तेजी से बढ़ रहे पारे ने इंसानों से लेकर मशीनों तक, सभी की हालत खराब कर रखी है। स्थिति यह हो गई है कि अब करोड़ों रुपए कीमत की इलेक्ट्रिक बस भी गर्मी नहीं झेल पा रही है। ऐसी ही नगर निगम की इलेक्ट्रिक बस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बस को कंडेक्टर और अन्य नगर निगम कर्मी धक्का लगा रहे हैं।